Covid-19: यूके में मॉडर्ना को भी मिली मंजूरी, 95 प्रतिशत कारगर है वैक्सीन इससे पहले यूके में अमेरिकी कंपनी फाइजर व जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक...
Covid-19: यूके में मॉडर्ना को भी मिली मंजूरी, 95 प्रतिशत कारगर है वैक्सीन
इससे पहले यूके में अमेरिकी कंपनी फाइजर व जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन के साथ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन को भी अनुमति मिल चुकी है.
- यूके में मॉडर्ना वैक्सीन को भी मिली मंजूरी
- परीक्षण में 95 प्रतिशत कारगर है वैक्सीन
- 30 हजार से अधिक लोगों पर किया गया था परीक्षण
ब्रिटेन के नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को कोविड-19 के तीसरे वैक्सीन को मंजूरी दी है, जिसे मॉर्डना कंपनी ने विकसित किया है. हालांकि इसे अभी मार्केट में पहुंचने में एक सप्ताह का समय लगेगा. यूके सरकार ने मॉर्डना कंपनी को 70,00,000 डोज के लिए पहले ही ऑर्डर दे रखी है. जानकारी के मुताबिक 30 हजार से अधिक लोगों पर मॉडर्ना वैक्सीन का परीक्षण किया गया था. इसके परिणाम करीब 95 प्रतिशत सुरक्षित देखे गए हैं. मॉडर्ना की वैक्सीन, फाइजर और बायोएनटेक के टीके की तरह ही काम करता है. इसे -20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना होता है.
इससे पहले यूके में अमेरिकी कंपनी फाइजर व जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की वैक्सीन के साथ ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन को भी अनुमति मिल चुकी है. यूके दुनिया का पहला ऐसा देश था जिसने फाइजर की वैक्सीन के रूप में किसी वैक्सीन को आपात उपयोग की मंजूरी दी थी.
दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने की कवायद जारी है. इस महामारी से निजात पाने के लिए वैक्सीन के ट्रायल का दौर चल रहा है. इस बीच, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के एक पैनल ने मॉडर्ना के कोरोना वायरस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. पैनल ने इसे कोविड से निपटने का दूसरा विकल्प बताया है.
No comments