Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

महाराष्ट्रः ब्रिटेन से लौटे 3 लोगों में मिला कोरोना का नया वायरस

महाराष्ट्रः ब्रिटेन से लौटे 3 लोगों में मिला कोरोना का नया वायरस ब्रिटेन से महाराष्ट्र लौटने वाले तीन और लोग तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस...

महाराष्ट्रः ब्रिटेन से लौटे 3 लोगों में मिला कोरोना का नया वायरस

ब्रिटेन से महाराष्ट्र लौटने वाले तीन और लोग तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नए वेरियंट से संक्रमित पाए गए हैं. गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए तीनों यात्री पीसीएमसी के हैं.

ब्रिटेन से लौटे तीन यात्री पॉजिटिव मिलेराज्य में 75 यात्री नए स्ट्रेन से पॉजिटिव75 सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग को भेजा
ब्रिटेन से महाराष्ट्र लौटने वाले तीन और लोग तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नए वेरियंट से संक्रमित पाए गए हैं. गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए तीनों यात्री पीसीएमसी के हैं.

ब्रिटेन से लौटने वाले जितने यात्रियों के बारे में पता चला है उनकी संख्या 4858 हो चुकी है. कुल यात्री जो भारत में अपने आगमन के 28 दिन पूरे कर चुके हैं उनकी संख्या 1211 है. कुल 3476 यात्रियों का RT-PCR टेस्ट किया गया है. इनमें से 75 यात्री नए स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में 33, पुणे में 14, ठाणे में 8, नागपुर में 9, नासिक, औरंगाबाद, रायगढ़ और बुलढाणा में दो-दो, उस्मानाबाद, नांदेड़ और वाशिम से एक-एक मरीज है जो पॉजिटिव पाए गए हैं. 

No comments