आजतक अब बांग्ला में भी, बंगाल के पाठक पढ़ सकेंगे अपनी भाषा में खबर आजतक के पास पहले से ही डिजिटल में 85 मिलियन यूनिक विजिटर्स की ताकत है. डि...
- नंबर वन न्यूज ब्रांड आजतक की बांग्ला मार्केट में एंट्री
- डिजिटल एक्सटेंशन के तहत पहली रीजनल वेबसाइट लॉन्च
- बांग्ला रीडर्स को मिलेगा अपनी भाषा-बोली में न्यूज का कंपलीट पैकेज
भारत का नंबर 1 हिंदी न्यूज ब्रांड आजतक अब बंगाल के मार्केट में भी प्रवेश कर गया है. डिजिटल विस्तार के तहत आजतक ने aajtakshweta.com लॉन्च किया है.
आजतक के पास पहले से ही डिजिटल में 85 मिलियन यूनिक विजिटर्स की ताकत है. डिजिटल बांग्ला एडिशन देश के सबसे चर्चित न्यूज ब्रांड का रीजनल में पहला कदम है. दो दशक की मजबूत विरासत के साथ आजतक बांग्ला राजनीति, साहित्य, खेल, तकनीक और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े अपने विजिटर्स के लिए खास कंटेंट पेश करेगा, जिनमें आजतक की सहज छाप दिखेगी.
बांग्ला डिजिटल एडिशन की शुरुआत उस वक्त हो रही है जब बंगाल अगले वर्ष सबसे बड़े राजनीतिक उत्सव यानी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है. इस चुनावी कार्यक्रम के दौरान अपनी भाषा में खबरों को पाने की चाहत कहीं ज्यादा होती है. निडर, संतुलित, सटीक और तथ्यपूर्ण होने की मजबूत विचारधारा के साथ इस डिजिटल एक्सटेंशन की यूएसपी- 'Bangla’s Glocal news destination'होगी, जहां बांग्ला रीडर्स को स्थानीय भाषा-बोली में न्यूज का कंपलीट पैकेज मिलेगा.
बंगाल के लोगों को हमेशा से ही उनकी संस्कृति, कला, खेल के प्रति लगाव और मजबूत राजनीतिक विवेक के लिए जाना जाता है. जहां पसंद की बात हो इस राज्य का मिजाज हमेशा निर्णायक रहा है. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजनेता, कलाकार, अभिनेता, लेखक, संगीतकार, खिलाड़ियों ने ना सिर्फ राज्य का नाम रोशन किया है बल्कि इसकी महत्ता में बड़ा योगदान दिया है. ऐसे उदार पाठकों के लिए आजतक बांग्ला अपने प्लेटफॉर्म पर वैरिफाइड कंटेंट लेकर आएगा. बंगाल के सभी क्षेत्रों के विशिष्ट शहरों के अलावा यहां आपको मनोरंजन, टेक, स्पोर्ट्स, यूटिलिटी और क्राइम की दुनिया से जुड़ी खबरें भी मिलेंगी.
No comments