Makar Sankranti 2021: इस बार की मकर संक्रांति कितनी शुभ, आप पर पड़ेगा कैसा असर? 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा...
14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा. आचार्य कमलनंद लाल के मुताबिक, इसका पुण्य काल मुहूर्त सुबह 8.30 से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. वहीं, महापुण्य काल का मुहूर्त सुबह 8.30 से 10.15 तक का होगा. स्नान और दान-दक्षिणा जैसे कार्य इस अवधि में किए जा सकते हैं.
मकर संक्रांति को महा संक्रांति भी कहा जाता है. इस साल की मकर संक्रांति कई मायनों में खास रहने वाली है. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल से जानते हैं कि इस संक्रांति का देश और दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है और मकर राशि में प्रवेश करता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं. मकर संक्रांति से ही ऋतु परिवर्तन भी होने लगता है.
No comments