कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक ने ब्राजील के साथ किया करार, मुहैया कराएगी COVAXIN हाल ही में प्रीसिसा मेडिकामेंटो की टीम ने भारत बायोटेक कंपनी...
कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक ने ब्राजील के साथ किया करार, मुहैया कराएगी COVAXIN
हाल ही में प्रीसिसा मेडिकामेंटो की टीम ने भारत बायोटेक कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की थी और वैक्सीन के निर्यात की संभावनाओं के बारे में चर्चा की थी. सात और आठ जनवरी को टीम ने हैदराबाद में भारत बायोटेक के डॉक्टर कृष्णा इला से बातचीत की थी.
भारत बायोटेक से भारत में ब्राजील के राजदूत ने की थी बातचीतकोरोना से लड़ने में काफी कारगर है यह वैक्सीनभारत बायोटेक 12 मिलियन डोज ब्राजील को देगा: सूत्र
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए विश्वभर के देशों ने कमर कसनी शुरू कर दी है. वैक्सीन को लेकर दुनियाभर के देश सक्रिय हो गए हैं. इसी कड़ी में ब्राजील ने भारतीय फार्मास्यूटिकल फर्म भारत बायोटेक के साथ कोरोना वैक्सीन को लेकर करार किया है. भारत बायोटेक ने प्रीसिसा मेडिकामेंटो के साथ वैक्सीन सप्लाई की डील की है. सूत्रों के मुताबिक भारत बायोटेक 12 मिलियन डोज ब्राजील को देगा.
हाल ही में प्रीसिसा मेडिकामेंटो की टीम ने भारत बायोटेक कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात की थी और वैक्सीन के निर्यात करने की संभावनाओं के बारे में चर्चा की थी. सात और आठ जनवरी को टीम ने हैदराबाद में भारत बायोटेक के डॉक्टर कृष्णा इला से बातचीत की थी.
No comments