Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

किसान आंदोलन: SC कमेटी के चारों सदस्य कृषि कानूनों के समर्थक, कांग्रेस बोली- कौन करेगा न्याय?

किसान आंदोलन: SC कमेटी के चारों सदस्य कृषि कानूनों के समर्थक, कांग्रेस बोली- कौन करेगा न्याय? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के तीन कृष...

किसान आंदोलन: SC कमेटी के चारों सदस्य कृषि कानूनों के समर्थक, कांग्रेस बोली- कौन करेगा न्याय?

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. साथ ही दिल्ली के तमाम नाकों पर प्रदर्शनकारी किसानों के मुद्दे को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है जिसे दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है. इस कमेटी में भूपिंदर सिंह मान, प्रमोद कुमार जोशी, अशोक गुलाटी और अनिल घनवंत शामिल हैं. ये कमेटी कृषि कानूनों पर किसानों की शिकायतों और सरकार का नजरिया जानेगी और उसके आधार पर अपनी सिफारिशें देगी.

मगर इस बीच, किसान संगठनों के साथ-साथ कांग्रेस ने कमेटी में शामिल सदस्यों को लेकर सवाल उठाए हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के सभी सदस्य खुली बाजार व्यवस्था अथवा कानून के समर्थक रहे हैं. अशोक गुलाटी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने ही इन कानून को लाए जाने की सिफारिश की थी. देश का किसान इस फैसले से निराश है. 

No comments