Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

The last chance of the year to see a supermoon! Know what time will be seen in India

सुपरमून देखने का साल का आखिरी मौका! जानें भारत में किस समय आएगा नजर साल का आखिरी सुपरमून 7 मई 2020 (गुरुवार) को आसमान में नजर आन...

सुपरमून देखने का साल का आखिरी मौका! जानें भारत में किस समय आएगा नजर






साल का आखिरी सुपरमून 7 मई 2020 (गुरुवार) को आसमान में नजर आने वाला है. अप्रैल में सुपरमून न देख पाने वालों के लिए यह आखिरी मौका है. इस दिन चांद अपने सामान्य आकार से कई कहीं ज्यादा बड़ा दिखाई देगा और उसकी चमक भी आमतौर पर दिखने वाले चांद से कहीं ज्यादा होगी.


वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर आप 7 मई को सुपरमून देखने से चूक गए तो इसके लिए आपको 27 अप्रैल 2021 तक इंतजार करना होगा. गुरुवार को दिखने वाले इस सुपरमून को वैज्ञानिकों ने 'सुपर फ्लावर मून' नाम दिया है. इससे पहले अप्रैल में दिखाई दिए सुपरमून को 'पिंक मून' नाम दिया गया था.


बता दें कि इस सुपरमून का यूनिवर्सल टाइम सुबह के वक्त होने के कारण ही इसे  'सुपर फ्लावर मून' नाम दिया गया है, क्योंकि यह समय फूलों के खिलने का होता है.



नासा के वज्ञानिकों ने कहा, 'इस बार सुपरमून देखने के लिए लोगों को काफी समय मिलेगा. उनका कहना है कि 7 मई दिखने वाले सुपरमून को गुरुवार से लेकर अगले दिन शुक्रवार तक देखा जा सकेगा. चंद्रोदय और चंद्रास्त के वक्त सुपरमून का नजारा सबसे खास होगा.'


भारत में किस वक्त दिखेगा सुपरमून?
'ट्रैवल प्लस लीज़र' की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन बाद यानी 7 मई को आसमान में दिखने वाले सुपरमून का ग्लोबल टाइम सुबह 6 बजकर 45 मिनट बताया जा रहा है. लेकिन भारतीय समयनुसार यह सुपरमून आसमान में शाम को तकरीबन सवा चार बजे दिखना शुरू हो जाएगा




No comments