Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Nehra said - there were no good shoes to wear, there was a problem in the debut

नेहरा ने बताया- पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे, डेब्यू में हुई थी दिक्कत टीम इंडिया को कई यादगार मैच जिताने वाले पूर्व दिग्गज त...

नेहरा ने बताया- पहनने के लिए अच्छे जूते नहीं थे, डेब्यू में हुई थी दिक्कत






टीम इंडिया को कई यादगार मैच जिताने वाले पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बताया कि कैसे उन्हें अच्छे जूते नहीं होने की वजह से डेब्यू में परेशानी आई थी.


आशीष नेहरा ने कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसे टीम इंडिया के लिए अपने डेब्यू टेस्ट में जूते को लेकर दिक्कत 

नेहरा ने बताया कि उनके पास एक ही जोड़ी जूते थे जिसे उन्होंने रणजी ट्रॉफी मैचों में पहना और डेब्यू टेस्ट में भी. नेहरा ने 1999 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था.


नेहरा ने कहा, 'मेरे पास एक जोड़ी जूते थे जो मैंने रणजी ट्रॉफी में पहने थे और उन्हें ही मैं 1999 में अपने पहले टेस्ट मैच के लिए ले गया था. मुझे याद है कि मैंने हर पारी के बाद जूतों को सीला था.'

यह दोनों खिलाड़ी दिल्ली के ही हैं और इस बातचीत के दौरान दोनों ने दिल्ली के रेस कोर्स ग्राउंड पर उनकी क्लब टीम के लिए खेले गए मैच को याद किया


आकाश ने कहा, 'आपको पता है कि हमें हवा के साथ और हवा के खिलाफ गेंदबाजी करना पड़ रहा था? कोच ने मुझसे कहा था कि मैंने आपको उस छोर से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई फिर मैंने कहा कि आप चाहते थे कि आप उस छोर से गेंदबाजी करें.'



No comments