नीतू का अंबानी फैमिली के लिए पोस्ट, मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए शुक्रिया ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर काफी दुखी हैं. ऋ...
नीतू का अंबानी फैमिली के लिए पोस्ट, मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए शुक्रिया
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर काफी दुखी हैं. ऋषि कपूर दो सालों से कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे. नीतू पिछले 2 सालों से अपने पति की हर पल देखरेख कर रही थीं. अब एक्टर के निधन के बाद एक-एक कर नीतू उन सभी का शुक्रिया अदा कर रही हैं जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार का साथ दिया. हाल ही में नीतू ने अंबानी फैमिली को भी एक पोस्ट के जरिए थैंक्स कहा है.
नीतू ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ऋषि की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- एक परिवार के नाते हमारे लिए ये दो साल काफी लंबे रहे. इनमें कुछ अच्छे दिन थे तो कुछ बुरे दिन भी थे.
कहने की जरूरत नहीं है कि ये दिन भावनात्मक रूप से भारी रहे. मगर ये जर्नी हम लोग मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली के सपोर्ट के बिना बिल्कुल भी नहीं गुजार सकते थे. जैसे कि पिछले कुछ दिनों से हम लोग ऋषि कपूर के बारे में बातें कर रहे हैं. हम लोग अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा करना नहीं भूल सकते जिन्होंने ना जाने कितने तरीकों से हमारी मदद की.
पिछले 7 महीनों से अंबानी परिवार का हर शख्स ऋषि कपूर को लेकर फिक्रमंद रहा और सभी ने समय-समय पर ये सुनिश्चित करने की कोशिश की कि ऋषि कपूर को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े
अपनी तसल्ली के लिए खुद मुकेश अंबानी भी ऋषि की खैरियत लेने अस्पताल आ जाया करते थे. जब भी ऋषि की सेहत को लेकर हम डर जाते अंबानी परिवार ने हमेशा ये महसूस कराया कि वो हमारे साथ हैं.
अंबानी परिवार के हर सदस्य के बारे में बात करते हुए नीतू ने लिखा कि आप सभी लोग इस दौरान एक गार्जियन की तरह रहे. हमारा परिवार आपके लिए जो महसूस कर रहा है हम उसे बंया नहीं कर सकते. इस सहायता और स्नेह के लिए हम तहे दिल से आप लोगों के शुक्रगुजार हैं.
No comments