Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Corona: India fulfilled its promise, sent 50 million hydroxychloroquine tablets to America

कोरोना: भारत ने निभाया वादा, अमेरिका भेजीं 5 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट भारत से 5 करोड़ टेबलेट हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन अमेरिका के लि...

कोरोना: भारत ने निभाया वादा, अमेरिका भेजीं 5 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट



भारत से 5 करोड़ टेबलेट हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन अमेरिका के लिए भेज दी गई है. यह भारत द्वारा भेजी गई दवा की सबसे बड़ी खेप में से है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी को फोन कर निर्यात को खोलने का अनुरोध किया था.






  • भारत ने अमेरिका भेज दी है 5 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके लिए पीएम मोदी को फोन किया था
  • कोविड-19 के उपचार में मलेरिया की इस दवा का इस्तेमाल होता है

कोरोना से जंग में अमेरिका की मदद करने के लिए भारत ने मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) भेजने का वादा किया था. अब इस वादे को निभाते हुए भारत से 5 करोड़ टेबलेट हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन अमेरिका के लिए भेज दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी को फोन कर निर्यात को खोलने का अनुरोध किया था. यह भारत द्वारा भेजी गई दवा की सबसे बड़ी खेप में से है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.



अमेरिका में काफी मांग

इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IDMA) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने बताया, 'अमेरिका सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की काफी मांग है.' गुजरात के फूड ऐंड ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के ​कमिश्नर ने बताया कि अकेले गुजरात में इस दवा को बनाने के लिए 68 नए लाइसेंस जारी किए गए हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप ने किया था अनुरोध

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को कोरोना संक्रमण के इलाज में भी काफी कारगर माना जा रहा है. भारत ने मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और एक अन्य महत्वपूर्ण दवा पैरासीटामॉल के अमेरिका को निर्यात की मंजूरी दे दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद पीएम नरेंद्र मोदी को फोन कर निर्यात को खोलने का अनुरोध किया था.

No comments