Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

State government does not want Bihari to return home, Tejashwi Yadav furious over CM Nitish

राज्य सरकार नहीं चाहती घर लौटें बिहारी, CM नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दूसरे...

राज्य सरकार नहीं चाहती घर लौटें बिहारी, CM नीतीश पर भड़के तेजस्वी यादव



आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को वापस ना लाने आरोप लगा रहे हैं. तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार सरकार की मंशा नहीं है कि दूसरे राज्यों में फंसे लोग वापस आएं





  • दूसरे राज्यों में फंसे हैं बिहार के कई लोग
  • विपक्ष वापसी को लेकर बना रहा है दबाव
लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों की वापसी को लेकर राज्य में जमकर सियासत हो रही है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. मजदूर और छात्रों की वापसी न करा पाने को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को असमर्थ बताया है.

एक ट्वीट में तेजस्वी यादव ने कहा, 'बिहार में हालात बदतर हैं. आवश्यक संख्या में जांच नहीं हो रही. टेस्टिंग किट्स और वेंटिलेटर्स उपलब्ध नहीं है. बाहर फंसे 17 लाख बिहारियों को निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है, ना ही अप्रवासी कामगारों और छात्रों को वापस लाने की कोई मंशा है. सरकार पूर्णतः असहाय, असमर्थ और थकी हुई है.'

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जरूरी टेस्टिंग नहीं, ना ही किट्स और वेंटिलेटर्स हैं. बाहर फंसे 17 लाख बिहारियों को निकालने में असमर्थ, राशन वितरण में धांधली, क्वारनटीन केंद्रों में कोई सुविधा नहीं, जांच रिपोर्ट्स में गड़बड़ी, आंकड़ों में बाजीगरी, लॉकडाउन का उचित पालन नहीं. ये सब सीएम की विफलताएं हैं.



विपक्ष बना रहा है दबाव

देश में कोरोना संकट की वजह से लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन में अलग-अलग राज्यों के लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं. लोगों को वापस लाने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्री सक्रियता दिखा रहे हैं. बिहार के मजदूर और अन्य लोग भी दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं. विपक्षी पार्टियां लोगों को वापस न लाने की वजह से नीतीश कुमार सरकार को घेर रही हैं.


No comments