रमजान और बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई दिल्ली में पानी की डिमांड, जल बोर्ड कर रहा है ज्यादा सप्लाई राजधानी दिल्ली में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत साउथ...
रमजान और बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई दिल्ली में पानी की डिमांड, जल बोर्ड कर रहा है ज्यादा सप्लाई
राजधानी दिल्ली में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत साउथ दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में होती है, जहां दिल्ली सरकार के टैंकरों के साथ-साथ प्राइवेट टैंकरों के जरिए भी पानी सप्लाई किया जाता है. वहीं लॉकडाउन के चलते दिल्ली सरकार की ओर से लगतार ये कोशिश की जा रही है कि दिल्ली में पानी की किल्लत ना हो.
- अप्रैल महीने में बढ़ जाती है दिल्ली में पानी की मांग
- साउथ दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में होती है दिक्कत
रमजान के महीने की शुरूआत और बढ़ती गर्मी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में पीने के पानी की डिमांड भी बढ़ गई है. दिल्ली के कई इलाकों में पानी के टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई होती है तो वहीं बाकी दिल्ली में जल बोर्ड की लाइनों के जरिये पानी घरों तक आता है.
राजधानी दिल्ली में पानी की सबसे ज्यादा किल्लत साउथ दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में होती है, जहां दिल्ली सरकार के टैंकरों के साथ-साथ प्राइवेट टैंकरों के जरिए भी पानी सप्लाई किया जाता है. वहीं लॉकडाउन के चलते दिल्ली सरकार की ओर से लगतार ये कोशिश की जा रही है कि दिल्ली में पानी की किल्लत ना हो.
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्डा के मुताबिक, हर साल अप्रैल के महीने में दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मच जाता है. दिल्ली में पानी की किल्लत ना हो, इसलिए जल बोर्ड की तरफ से घरों में पाइपलाइन के जरिए जो पानी की सप्लाई होती है उसका एमजीडी बढ़ाया गया है, ताकि लोगों को पानी के लिए घरों से बाहर ना निकलना पड़े.
राघव चड्डा ने कहा कि जिन इलाकों में टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई होती है वहां जल बोर्ड के अधिकारी यह पूरी तरह से सुनिश्चित कर रहे हैं कि जहां एक टैंकर से काम हो रहा है वहां एक टैंकर और जहां एक टैंकर से ज्यादा की जरूरत है वह ज्यादा टैंकर पहुंचाए जा रहे हैं, ताकि लॉकडाउन के चलते लोगों को पानी की किल्लत ना हो और बार-बार वे घरों से बाहर ना आएं.
No comments