नोएडा में कोरोना हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर हुई 46 लॉकडाउन के बीच कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. देश में कुल मामले 28 हजार के करीब पहुंच गए...
नोएडा में कोरोना हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर हुई 46
लॉकडाउन के बीच कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. देश में कुल मामले 28 हजार के करीब पहुंच गए हैं. एक्टिव केस के आंकड़े 20 हजार के पार हो गए हैं. इस संक्रमण से अब तक 872 लोगों की जान जा चुकी है. अच्छी बात ये है कि 6 हजार से अधिक लोग कोरोना की जंग जीत कर ठीक भी हो चुके हैं. अगर राज्यों की बात करें तो कोरोना के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन पर बना हुआ है, जहां पॉजिटिव की संख्या 8 हजार से ज्यादा हो गई. गुजरात में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. यहां 3 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे. कोरोना से जुड़ी अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए.
No comments