Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Money crisis in lockdown, actress said - shame in asking for salary

लॉकडाउन में पैसों का संकट, एक्ट्रेस बोलीं- सैलरी मांगने में आ रही शर्म ऐश्वर्या सखुजा ने कहा कि कई सारे शो ऑफ एयर हो चुके हैं, पर उनके मुकाब...

लॉकडाउन में पैसों का संकट, एक्ट्रेस बोलीं- सैलरी मांगने में आ रही शर्म



ऐश्वर्या सखुजा ने कहा कि कई सारे शो ऑफ एयर हो चुके हैं, पर उनके मुकाबले ये है चाहतें सेफ जोन में है. हालात ऐसे हैं कि जो काम हम कर चुके हैं उसके लिए भी पैसा मांगने में शर्म आ रही है, क्योंकि इस वक्त सभी मुश्किल का सामना कर रहे हैं.





कोरोना वायरस और उसके चलते लॉकडाउन के कारण वित्तीय असुरक्षा से टीवी स्टार भी परेशान हैं. एकता कपूर के डेली शो ये है चाहतें में लीड निगेटिव रोल प्ले करने वाली ऐश्वर्या सखुजा ने भी कुछ ऐसी चिंता जाहिर की है. लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पर ब्रेक लगा हुआ है. इसके कारण लोग वित्तीय संकट महसूस कर रहे हैं.

'अभी सबकुछ अनिश्चित है'

इस संबंध में ईटाइम्स टीवी से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखुजा ने कहा कि कई सारे शो ऑफ एयर हो चुके हैं, पर उनके मुकाबले ये है चाहतें सेफ जोन में है.

प्रोड्यूसर्स से पे चेक मांगने के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा, ''हालात ऐसे हैं कि जो काम हम कर चुके हैं उसके लिए भी पैसा मांगने में शर्म आ रही है, क्योंकि इस वक्त सभी मुश्किल का सामना कर रहे हैं. हम नहीं जानते कि शो का बजट कट किया जाएगा या नहीं. ये भी नहीं पता इसके बाद एक्टर्स के लिए किस तरह का मार्केट खुलेगा. अभी सबकुछ अनिश्चित है.''




लगता है सबसे आखिर में शुरू होगा एंटरटेनमेंट बिजनेस'

शो फिर से फ्लोर पर कब आएगा, शूटिंग कब शुरू होगी इसके बारे में कोई नहीं जानता. पर ऐश्वर्या का कहना है कि एंटरटेनमेंट बिजनेस सबसे आखिरी में शुरू होगा. उन्होंने कहा, '' अभी यह कहना मुश्किल फिर से शो कब शुरू होगा. लेकिन शुरू जरूर होगा. लॉकडाउन खत्म होने के बाद हमारी इंडस्ट्री सबसे आखिरी में खुलेगी, ऐसा लगता है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि जून तक फिर से वापसी हो जाए, लेकिन अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं है.''


No comments