Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

तांडव' विवाद : सैफ अली खान अभ‍िनीत वेब सीरीज के निर्माताओं ने यूपी में केस दर्ज होने के बाद मांगी माफी

तांडव' विवाद : सैफ अली खान अभ‍िनीत वेब सीरीज के निर्माताओं ने यूपी में केस दर्ज होने के बाद मांगी माफी नई दिल्ली: Tandav Row...

तांडव' विवाद : सैफ अली खान अभ‍िनीत वेब सीरीज के निर्माताओं ने यूपी में केस दर्ज होने के बाद मांगी माफी


नई दिल्ली: Tandav Row : Amazon प्राइम सीरीज की वेबसीरीज 'तांडव' के निर्माताओं ने उत्‍तरप्रदेश में केस दर्ज होने के बाद बिना शर्त (Unconditional) माफी मांगी है. इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है, 'वेबसीरीज की कास्‍ट और क्रू का किसी भी व्‍यक्ति, जाति, समुदाय, संस्‍थान, धर्म या धार्मिक विचार का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. 'तांडव' की स्‍टार कास्‍ट और क्रू ने लोगों की ओर से इस बारे में जताई गई चिंताओं का संज्ञान लिया है और यदि इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम बिना शर्त माफी मांगते हैं.'
गौरतलब है क‍ि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीरीज के निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. इस सीरीज में कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किए जाने का आरोप लगाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी. इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है.

No comments