देश में 3 लाख 81 हजार से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, 580 AEFI मामले India COVID-19 Vaccination: भारत में अब तक कोविड वैक्स...
देश में 3 लाख 81 हजार से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, 580 AEFI मामले
India COVID-19 Vaccination: भारत में अब तक कोविड वैक्सीन लगने के बाद मौतों के दो मामले रिपोर्ट हुए, दोनों मौतों का कारण वैक्सीन नहीं है
नई दिल्ली: India Vaccination Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि आज शाम 5 बजे तक तक कुल 3,81,305 लोगों को कोरोना वायरस (Coronavirus) का टीका लग चुका है. सोमवार, 18 जनवरी को 1,48,266 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कुल 580 टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाएं (AEFI) रिपोर्ट हुईं. कोविड वैक्सीन लगने के बाद मौतों के दो मामले रिपोर्ट हुए हैं. इन दोनों मौतों के पीछे वैक्सीन कारण नहीं है.
आंध्र प्रदेश में 9758, अरुणाचल प्रदेश में 1054, असम में 1822, बिहार में 8656, छत्तीसगढ़ में 4459 और दिल्ली में 3111 लोगों को वैक्सीन दी गई. हरियाणा में 3486, हिमाचल प्रदेश में 2914, जम्मू कश्मीर में 1139, झारखंड में 2687, कर्नाटक में 36888, केरल में 7070 और लक्षद्वीप में 180 लोगों के टीके लगाए गए. मध्य प्रदेश में 6665, मणिपुर में 291, मिजोरम में 220, नगालैंड में 864, ओडिशा में 22579, पुदुचेरी में 183 और पंजाब में 1882 लोगों का टीकाकरण किया गया. तमिलनाडु में 7628, तेलंगाना में 10352, त्रिपुरा में 1211, उत्तराखंड में 1579 और पश्चिम बंगाल में 11588 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई.
No comments