Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Exclusive : चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बनाया है एक नया गांव, सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने

Exclusive : चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बनाया है एक नया गांव, सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने नई दिल्ली: China in Arunachal Pradesh : ...

Exclusive : चीन ने अरुणाचल प्रदेश में बनाया है एक नया गांव, सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली: China in Arunachal Pradesh : चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच अरुणाचल प्रदेश में एक नई चिंता उभरती दिखाई दे रही है. NDTV को मिली एक्सक्लूसिव सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाया है, जहां लगभग 101 घर बने हुए दिखाई दे रहे हैं. 1 नवंबर, 2020 को ली गई इन तस्वीरों को लेकर जब NDTV ने कई विशेषज्ञों को संपर्क किया तो उन्होंने इसकी पुष्टि की कि यह गांव भारत के वास्तविक सीमा के 4.5 किलोमीटर अंदर बना हुआ है और भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय होगा.

यह गांव ऊपरी सुबनशिरी जिले के त्सारी चू नदी के किनारे पर मौजूद है. यह वो इलाका है, जहां पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और इसे सशस्त्र लड़ाई वाली जगह के तौर पर चिन्हित किया गया है. यह गांव हिमालय के पूर्वी रेंज में तब बनाया गया है, जब इसके कुछ वक्त पहले ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच जून में दशकों बाद गलवान घाटी में एक हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. हालांकि, चीन ने आधिकारिक रूप से कभी नहीं बताया कि उसके कितने जवानों को नुकसान पहुंचा था. पूर्वी लद्दाख का यह विवाद अभी तक कई राउंड की बातचीत के बाद भी नहीं सुलझ पाया है और दोनों देशों के जवान दुर्गम इलाकों में भयंकर जानलेवा ठंड के बीच सीमा पर तैनात हैं.

सबसे नई इमेज 1 नवंबर, 2020 की है. 26 अगस्त, 2019 की तस्वीर को देखें तो यहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं दिखता है. तो इसका मतलब है कि यह निर्माण पिछले एक साल में किया गया है.

No comments