Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

IPL: पंजाब की लगातार 5वीं जीत, KKR को 8 विकेट से मात देकर KXIP टॉप-4 में

IPL: पंजाब की लगातार 5वीं जीत, KKR को 8 विकेट से मात देकर KXIP टॉप-4 में  आईपीएल के 13वें सीजन के 46वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने...

IPL: पंजाब की लगातार 5वीं जीत, KKR को 8 विकेट से मात देकर KXIP टॉप-4 में 

आईपीएल के 13वें सीजन के 46वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बाजी मारी. सोमवार रात शारजाह में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से मात दी.


स्टोरी हाइलाइट्स
किंग्स इलेवन पंजाब का विजय रथ टॉप-4 तक जा पहुंचाKKR को 149 पर रोका और असानी से टारगेट हासिल कियागेल और मनदीप सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े
आईपीएल के 13वें सीजन के 46वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने बाजी मारी. सोमवार रात शारजाह में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से मात दी. पंजाब ने 18.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 150 रन बना लिये और जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह पंजाब की लगातार 5वीं जीत है. दूसरे विकेट के लिए क्रिस गेल (51 रन, 29 गेंद, 2 चौके, 5 छक्के ) और मनदीप सिंह की जोड़ी ने 100 रनों की साझेदारी कर पंजाब को शान से टॉप-4 में पहुंचाया. मनदीप 56 गेंदों में 66 रन (8 चौके, 2 छक्के) बनाकर नाबाद रहे.

किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने छठी जीत के साथ 12 अंक अपने नाम कर लिये. वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर जा पहुंची. कोलकाता की टीम अब पांचवें स्थान पर खिसक गई है. दोनों का यह 12वां मैच रहा. कोलकाता की यह छठी हार रही.

No comments