जैकलीन की दरियादिली, दशहरा के मौके पर स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की कार 1/7 बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपनी सकारात्मक सोच और पॉजिटिव वाइब्स...
जैकलीन की दरियादिली, दशहरा के मौके पर स्टाफ मेंबर को गिफ्ट की कार

- 1/7
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अपनी सकारात्मक सोच और पॉजिटिव वाइब्स के जरिए हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में ऐसा फिर देखने को मिला जब जैकलीन ने अपने एक स्टाफ मेंबर के लिए दशहरा के त्योहार को यादगार बना दिया.

- 2/7
दशहरा के शुभ अवसर पर अपने एक स्टाफ मेंबर के लिए जैकलीन ने एक कार गिफ्ट के रूप में दी है. सोर्स के मुताबिक, जैकलीन के स्टाफ का ये मेंबर उनके साथ तब से है जब से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है.

- 3/7
जैकलीन ने भले ही ये कार गिफ्ट की थी लेकिन वे खुद ये नहीं जानती थीं कि कार की डिलीवरी कब होगी. कार को बतौर एक सरप्राइज सेट पर डिलीवर किया गया था. जैकलीन उस समय शूटिंग कर रही थीं. यही कारण है कि वे एक ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में दिखाई दे रही हैं.
No comments