Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ऑस्ट्रेलिया के फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी इरफान, सुशांत और ऋषि कपूर की ये फिल्में

ऑस्ट्रेलिया के फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी इरफान, सुशांत और ऋषि कपूर की ये फिल्में इस साल के फेस्टिवल ट्रिब्यूट सेक्शन में सुशांत, इरफान और ऋ...

ऑस्ट्रेलिया के फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी इरफान, सुशांत और ऋषि कपूर की ये फिल्में

इस साल के फेस्टिवल ट्रिब्यूट सेक्शन में सुशांत, इरफान और ऋषि कपूर की फिल्में दिखाई जाएंगी. इस फेस्टिवल में इरफान खान की सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन, ऋषि कपूर की 102 नॉट आउट और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ दिखाई जाएंगी.  

बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर्स इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत को ऑस्ट्रेलिया के इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2020 में ट्रिब्यूट दिया जाएगा और इस साल के फेस्टिवल ट्रिब्यूट सेक्शन में इन तीनों दिवंगत कलाकारों की फिल्में दिखाई जाएंगी. इस फेस्टिवल में इरफान खान की सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन, ऋषि कपूर की 102 नॉट आउट और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ दिखाई जाएंगी.  

बता दें कि 102 नॉटआउट में ऋषि के पिता के रोल में अमिताभ बच्चन दिखे थे और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ के साथ ही सारा अली खान ने अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था. वही इरफान खान ने सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन में फिल्म किस्सा के डायरेक्टर अनूप सिंह के साथ काम किया था.  इरफान को इससे पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ने भी ट्रिब्यूट दिया था जब एक वीडियो में फिल्म लाइफ ऑफ पाई के सीन में इरफान अपना यादगार डायलॉग बोलते नजर आए थे. 


इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी. इस फिल्म के साथ ही करीना कपूर खान और राधिका मदान ने पहली बार इरफान के साथ काम किया था. इस फिल्म को कोरोना वायरस के चलते अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया था. इसके अलावा ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म द बॉडी थी जिसमें वे इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे. वही सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी. इस फिल्म में संजना संघी ने अपना लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था. ये फिल्म सुशांत के निधन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी जिसे फैंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था. 

No comments