सीलमपुर-शास्त्री पार्क फ्लाईओवर खुला, सीएम केजरीवाल ने किया 53 करोड़ रुपये बचाने का दावा सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले सरकारी प्रोजेक्ट में बच...
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले सरकारी प्रोजेक्ट में बचने वाला पैसा नेताओं की जेब में रिश्वत के तौर पर चला जाता था, जबकि हम हर प्रोजेक्ट में पैसे बचाकर दिल्ली के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयां और शिक्षा आदि सुविधाएं दे रहे हैं.
स्टोरी हाइलाइट्स
सीलमपुर-शास्त्री पार्क फ्लाईओवर खुला10 फरवरी 2019 को रखी थी आधारशिलानिर्माण में 53 करोड़ रुपये बचाने का दावा
सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर शनिवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फ्लाईओवर का उद्घाटन करने भी पहुंचे. दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि 303 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर 250 करोड़ रुपये में बनाकर पूरा किया गया और 53 करोड़ रुपये बचा लिए गए हैं.
10 फरवरी 2019 को सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर बनाने की आधारशिला रखी गयी थी. इस फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था. अक्टूबर 2019 तक काम बहुत तेजी से चला और लगभग 70 प्रतिशत काम हो चुका था. इसके बाद प्रदूषण की वजह से निर्माण कार्यों पर रोक लग गई थी.
दिसबर बाद निर्माण कार्यों पर लगा प्रतिबंध हटने के बाद फिर काम शुरू हुआ, लेकिन रात के समय काम करने पर पाबंदी थी. यह पाबंदी फरवरी में हटाई गई और फिर निर्माण कार्य तेजी से शुरू हुआ, लेकिन मार्च 2020 में कोविड-19 की वजह से काम को फिर बंद कर दिया गया था. इस फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से की जा रही थी. इस मार्ग के चौराहे पर सुबह और शाम पीक ऑवर्स में बहुत भयंकर जाम लगता था और लोगों का समय के साथ-साथ ईंधन बर्बाद होता था और इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा था.
उद्घाटन के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले सरकारी प्रोजेक्ट में बचने वाला पैसा नेताओं की जेब में रिश्वत के तौर पर चला जाता था, जबकि हम हर प्रोजेक्ट में पैसे बचाकर दिल्ली के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, दवाइयां और शिक्षा आदि सुविधाएं दे रहे हैं.
No comments