Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

क्या होती है विसरा जांच, सुशांत की मौत के मामले में क्यों है महत्वपूर्ण

क्या होती है विसरा जांच, सुशांत की मौत के मामले में क्यों है   सुशांत की मौत कैसे हुई. सीबीआई की टीम इस सवाल का जवाब तलाश करने के लिए एम्स क...

क्या होती है विसरा जांच, सुशांत की मौत के मामले में क्यों है  


सुशांत की मौत कैसे हुई. सीबीआई की टीम इस सवाल का जवाब तलाश करने के लिए एम्स के डॉक्टरों की मदद ले रही है. इस हाई प्रोफाइल मामले में कई ऐसे पहलू हैं, जो तफ्तीश के दौरान अहम रोल अदा करेंगे. लेकिन सबसे अहम है सुशांत की विसरा रिपोर्ट. 




स्टोरी हाइलाइट्स
  • विशेषज्ञ कर रहे हैं सुशांत के विसरा की जांच
  • सुशांत के विसरा से खुलेगा मौत का राज
  • एम्स के विशेषज्ञों की टीम कर रही है जांच

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सीबीआई की एसआईटी इस केस में हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि सुशांत की मौत कैसे हुई. सीबीआई की टीम इस सवाल का जवाब तलाश करने के लिए एम्स के डॉक्टरों की मदद ले रही है. इस हाई प्रोफाइल मामले में कई ऐसे पहलू हैं, जो तफ्तीश के दौरान अहम रोल अदा करेंगे. लेकिन सबसे अहम है सुशांत की विसरा रिपोर्ट. 


क्या होता है विसरा? कैसे होती है जांच?
किसी की मौत हो जाने के बाद अगर पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराती है, तो इस दौरान मरने वाले के शरीर से विसरल पार्ट यानि आंत, दिल, किडनी, लीवर आदि अंगों का सैंपल लिया जाता है, उसे ही विसरा कहा जाता है. अगर किसी शख्स की मौत संदिग्ध हालात में होती है. उसकी मौत के पीछे पुलिस या परिवार को किसी भी तरह का शक होता है, तो ऐसे मामलों में मौत की वजह जानने के लिए विसरा की जांच की जाती है.  


विसरा की जांच केमिकल एक्जामिनर करते हैं. वो विसरा की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि मौत कैसे हुई और मौत की वजह क्या थी? इस जांच में मौत का वक्त, मौत का बताया गया वक्त, शरीर के अंदरूनी अंगों का रंग, नसों की सिकुड़न, पेट में मिलने वाले खाने के अवशेष आदि बहुत अहम होते हैं. इसलिए विसरा जांच में मौत का कारण साफ पता चल जाता है. विसरा रिपोर्ट को न्यायालय में सबूत के तौर पेश किया जाता है. विसरा की जांच संदिग्ध हालात में मौत, गोली लगने से मौत, जहर से मौत, गला रेत कर मौत, रेप के बाद मौत, डूब जाने से मौत या करंट लग जाने पर होने वाली मौत के मामलों में कराई जाती है. शक के आधार पर पुलिस विसरा जांच कराती है. 

No comments