ड्रग्स केस: पूछताछ के वक्त एनसीबी के सामने तीन बार निकले दीपिका के आंसू सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की जांच फिलहाल पूरी तरह ड्रग्स कनेक्शन...
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस की जांच फिलहाल पूरी तरह ड्रग्स कनेक्शन पर आकर शिफ्ट हो गई है. रिया चक्रवर्ती के बाद अब बॉलीवुड के नामचीन चेहरे भी नशे के चंगुल में फंसते दिखाई दे रहे हैं. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से आज मुंबई में एनसीबी की अलग-अलग टीमें पूछताछ कर रही हैं. दीपिका से एनसीबी गेस्ट हाउस तो सारा और श्रद्धा से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ की जा रही है. इस खबर से जुड़े तमाम अपडेट्स जानने के लिए पेज रीफ्रेश करते रहें...
NCB पूछताछ के दौरान तीन बार रोईं दीपिका
एनसीबी ने शनिवार को दीपिका से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की थी. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दीपिका का तीन बार ब्रेक डाउन हुआ था. वे तीन बार एनसीबी अधिकारियों के सामने रोईं थीं. लेकिन उस समय एनसीबी ने स्पष्ट कर दिया था कि दीपिका को इमोशनल कार्ड खेलने की जरूरत नहीं है. बल्कि उन्हें सिर्फ सच बताना चाहिए. अभी इस समय दीपिका का फोन जब्त कर लिया गया है. वैसे अभी तक दीपिका ने ना ड्रग्स लेने की बात कबूल की है और ना ही उसे कही सप्लाई करने की.
NCB ने जब्त किए दीपिका-सारा-रकुल के फ
एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, करिश्मा और सिमोन खम्बाटा के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि एनसीबी अब इन फोन की जांच कर कई सुराग ढूंढने की कोशिश करेगी.
No comments