Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Sikh doctor brothers take big decision to treat corona victims, shave off

कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए सिख डॉक्टर भाइयों का बड़ा फैसला, हटाई दाढ़ी कोरोना के बढ़ते मरीजों और अन्य डॉक्टरों पर बढ़ते दवाब को देखते हु...

कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए सिख डॉक्टर भाइयों का बड़ा फैसला, हटाई दाढ़ी



कोरोना के बढ़ते मरीजों और अन्य डॉक्टरों पर बढ़ते दवाब को देखते हुए दो सिख डॉक्टर भाइयों ने अपनी दाढ़ी हटाने का कठिन निर्णय लिया. 



हालांकि उन्होंने सिख धर्म के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए इसे बेहद कठिन निर्णय करार दिया. उन्हें दाढ़ी इसलिए कटवानी पड़ी क्योंकि मरीजों का इलाज करने के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरणों को पहनना जरूरी होता है और दाढ़ी की वजह से दिक्कत हो रही थी.


  • दाढ़ी हटाने से पहले परिजनों-धार्मिक गुरुओं की राय ली
  • मरीजों के इलाज में PPE पहनने में हो रही थी दिक्कत
कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जंग जारी है और इस जंग में सबसे आगे मेडिकल स्टाफ हैं जो इसका डटकर सामना कर रहे हैं. अपनी इसी भूमिका को समझते हुए कनाडा के 2 सिख डॉक्टर भाइयों ने दिल पर पत्थर रखकर कोरोना के खिलाफ जंग में मजबूती के साथ लड़ने के लिए अपनी दाढ़ी कटवा दी ताकि मरीजों का इलाज करने के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरणों को पहना जा सके.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा में दो सिख डॉक्टर भाइयों ने सिख धर्म के प्रति अपना आस्था जाहिर करते हुए दाढ़ी हटाने का कठिन निर्णय लिया है. उन्हें दाढ़ी इसलिए कटवानी पड़ी क्योंकि कोरोना के मरीजों का इलाज करने के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरणों को पहनना जरूरी होता है.





दाढ़ी सिख पहचान का अहम हिस्सा

ब्रैंटफोर्ड एक्सपोजर ने बताया कि मॉन्ट्रियल के चिकित्सक संजीत सिंह-सलूजा और उनके भाई रंजीत जो मैक्गिल यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर्स (एमयूएचसी) के मॉन्ट्रियल जनरल एंड रॉयल विक्टोरिया हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन हैं, ने अपने धार्मिक सलाहकारों, परिजनों और दोस्तों के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद अपनी दाढ़ी हटवाने का फैसला लिया




एमयूएचसी की वेबसाइट पर पोस्ट किए अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि हम काम नहीं करने का विकल्प चुन सकते थे, ऐसे समय में जब स्वास्थ्यकर्मी बीमार पड़ रहे हैं, हम सुरक्षा उपकरणों को खुद के लिए फिट नहीं होने की बात करके कोरोना मरीजों को देखने को लेकर आसानी से इनकार कर सकते थे, लेकिन यह डॉक्टर के रूप में हमारे शपथ और सेवा के सिद्धांतों के खिलाफ जाता.

No comments