Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Birthday Special: 400 innings is not the best for Brian Lara, someone else considers innings special

Birthday Special: ब्रायन लारा के लिए 400 की पारी नहीं है बेस्ट, किसी और इनिंग्स को मानते हैं खास 375, नबाद 400 और नाबाद 501 क्रिकेट इतिहास क...

Birthday Special: ब्रायन लारा के लिए 400 की पारी नहीं है बेस्ट, किसी और इनिंग्स को मानते हैं खास



375, नबाद 400 और नाबाद 501 क्रिकेट इतिहास की ये तीन पारियां हैं, जो ब्रायन लारा को महान साबित करती हैं. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का आज (2 मई ) जन्मदिन है. वे 51 साल के हो गए.






  • दिग्गज ब्रायन लारा आज 51 साल के हो गए
  • धमाकेदार रहा है इस कैरेबियाई का करियर

375, 400* और 501* क्रिकेट इतिहास की ये तीन पारियां हैं, जो ब्रायन लारा को महान साबित करती हैं. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का आज (2 मई ) जन्मदिन है. वे 51 साल के हो गए. लेकिन लारा के लिए ये तीन पारियां स्पेशल नहीं हैं. उनके लिए तो कोई और ही पारी खास है. इसकी चर्चा करने से पहले उन तीन ऐतिहासकि पारियों का याद करते हैं, जो रिकॉर्ड बुक की शान हैं.




एक ही मैदान- एंटीगुआ, एक ही महीना- अप्रैल और एक ही विरोधी टीम- इंग्लैंड, जिसके खिलाफ लारा ने दो ऐतिहासिक टेस्ट पारियां खेलीं.

-सबसे पहले 1994 में लारा ने 375 रन बनाकर सर गैरी सोबर्स का 365* रनों का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. सोबर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ 1958 में किंग्स्टन में टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली थी.

-हालांकि 9 साल बाद ही (2003 में) ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू हेडन ने 380 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ डाला. लेकिन छह महीने बाद ही लारा ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना डाला. इस बार उन्होंने नाबाद 400 रनों की पारी खेली. और 13 साल बाद भी यह कीर्तिमान सुरक्षित है.

No comments