Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Arogya Setu app is necessary for smartphone users in Noida, otherwise action will be taken

नोएडा में स्मार्टफोन यूजर के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई उत्तर प्रदेश का नोएडा अभी भी रेड जोन में बना हुआ है, ऐसे में प्...

नोएडा में स्मार्टफोन यूजर के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई



उत्तर प्रदेश का नोएडा अभी भी रेड जोन में बना हुआ है, ऐसे में प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती बरती जा रही है. अब बाहर निकलने वाले किसी भी व्यक्ति के पास आरोग्य सेतु ऐप का होना अनिवार्य कर दिया गया है.





  • लॉकडाउन 3.0 के बीच प्रशासन की सख्ती
  • बाहर निकलने पर आरोग्य सेतु ऐप जरूरी

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में लड़ाई जारी है. इस बीच लॉकडाउन 3.0 की शुरुआत होने के साथ ही आम लोगों को कुछ राहतें मिलनी भी शुरू हो गई हैं. इस बीच गौतमबुद्ध नगर में सख्ती जारी है, अभी ये जिला रेड ज़ोन में है. ऐसे में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है. रेड ज़ोन में होने के कारण जो भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, उनके फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी कर दिया गया है.



गौतमबुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने अपने एक आदेश में कहा है कि लॉकडाउन 3.0 के दौरान जो भी स्मार्टफोन यूज़र घर से बाहर निकलता है, तो उसके फोन में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति पर कानूनी एक्शन भी लिया जा सकता है.

No comments