लॉकडाउन में राज्यों को न होने पाए कैश की तंगी, रिजर्व बैंक ने दी बड़ी राहत रिजर्व बैंक ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए ओवरड्रा...
लॉकडाउन में राज्यों को न होने पाए कैश की तंगी, रिजर्व बैंक ने दी बड़ी राहत
रिजर्व बैंक ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा को आसान बनाया है ताकि लॉकडाउन के बीच उन्हें नकदी की दिक्कत न हो. देश में लॉकडाउन से जनता से लेकर सरकार तक सबके लिए मुश्किल घड़ी आ गई है.
- लॉकडाउन से जनता से लेकर सरकार तक सभी परेशान
- राज्यों को राहत कार्यों पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ रही
- ऐसे में देश के कई राज्यों के सामने नकदी की तंगी आ गई
- इसे देखते हुए रिजर्व बैंक उनकी मदद के लिए आगे आया
कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन से जनता से लेकर सरकार तक सबके लिए मुश्किल घड़ी आ गई है. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) राज्य सरकारों की मदद के लिए आया है. रिजर्व बैंक ने राज्यों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा को लचीला बना दिया है.
रिजर्व बैंक ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए ओवरड्राफ्ट सुविधा को आसान इसलिए बनाया है ताकि लॉकडाउन के बीच उन्हें नकदी की दिक्कत न हो.
क्या कहा रिजर्व बैंक ने
रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, 'रिजर्व बैंक ने राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों को ओवरड्राफ्ट सुविधा हासिल करने की ज्यादा गुंजाइश दी है.' राज्य सरकारों के पास नकदी का प्रवाह गड़बड़ न हो जाए इसलिए रिजर्व बैंक ने ज्यादा लचीला रुख अपनाया है.
No comments