Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

UP police crosses 'border' for humanity, saves auto driver

यूपी पुल‍िस ने मानवता के ल‍िए लांघी 'सीमा', बचाई ऑटो चालक जान द‍िल्ली ह‍िंसा के बीच एक वीड‍ियो ऐसा आया है ज‍िसमें मानवता...

यूपी पुल‍िस ने मानवता के ल‍िए लांघी 'सीमा', बचाई ऑटो चालक जान







द‍िल्ली ह‍िंसा के बीच एक वीड‍ियो ऐसा आया है ज‍िसमें मानवता के ल‍िए पुल‍िस ने अपने राज्य की सीमा को पार क‍िया. द‍िल्ली के करावल नगर इलाके में ऑटो चालक को दंगाई पीट रहे थे तो यूपी पुल‍िस ने अपनी सीमा क्रॉस करते हुए द‍िल्ली में जाकर ऑटो चालक की जान बचाई



यह घटना बुधवार रात को द‍िल्ली और यूपी के बॉर्डर पर घटी. दिल्ली के करावल नगर इलाके से कुछ दूरी पर ही गाजियाबाद पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर बॉर्डर सील किया हुआ था.



जब गाजियाबाद पुलिस ने यह देखा क‍ि द‍िल्ली के करावल नगर इलाके में ऑटो चालक को एक दंगाई को पीट रहे थे. तब यूपी पुल‍िस ने अपनी सीमा लांघी और दंगाइयों को भगाया और ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया.



इतना ही नहीं, बुधवार को भी दिल्ली के इस इलाके में उपद्रवियों द्वारा मकानों पर हमला किया और वह आग लगाने का प्रयास कर रहे थे तो गाजियाबाद पुलिस ने उनको खदेड़ा.



गाजियाबाद पुलिस के जवान और अधिकारियों ने अगर ऐसा नहीं क‍िया होता तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था.



यहां दंगाई पथराव कर रहे थे और इलाके में आगजनी कर रहे थे. वहीं, कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां हंगामा करने वालों को पुलिस चेतावनी दे रही है.

No comments