Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Abusive language was written on the photo of Prime Minister Modi, the police brought the lockup

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर लिखे थे अपशब्द, पुलिस ने पहुंचाया हवालात पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में अश्लील कमेंट करने वाले दो लो...

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर लिखे थे अपशब्द, पुलिस ने पहुंचाया हवालात



पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में अश्लील कमेंट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि इन दोनों ने अपने मोबाइल नंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसे व्हाट्सएप ग्रुप्स में पोस्ट किया था.





  • व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट की थी PM मोदी की तस्वीर
  • तस्वीर पर लिखे थे आपत्तिजनक शब्द

नोएडा के दो लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग करना महंगा पड़ गया. पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि दोनों ने व्हाट्सएप के जरिए पीएम की तस्वीर पर अश्लील शब्द लिखकर कई ग्रुप्स में पोस्ट किए थे. इस संबंध में आपत्ति करने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी थी.

मामला नोएडा के थाना फेस टू का है. पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के संबंध में अश्लील कमेंट करने वाले दो आरोपियों अब्दुल सलाम और रहमत को गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों पर आरोप है कि इन दोनों ने अपने मोबाइल नंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक फोटो को व्हाट्सएप के ग्रुप्स में पोस्ट किया था. जब इस बारे में मनोज नाम के शख्स ने अब्दुल सलाम और उसके बेेटे रहमत से पूछा तो इन दोनों ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी.

No comments