दिल्लीः मेल प्रॉस्टिट्यूशन और जिगोलो क्लब के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार वेस्ट दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार ने श...
वेस्ट दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि फ्रेंडशिप और जिगोलो क्लब ज्वाइन कराने के नाम पर एक शख्स ने उससे 11 हजार ऐंठ लिए और उसे क्लब की सदस्यता भी नहीं दिलाई.
- पुरुष वैश्या बनाने के नाम पर ठगी का धंधा
- जिगोलो क्लब में एंट्री के नाम पर ठगी
- महज 20 साल का है आरोपी ठग
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पुरुषों को मेल प्रॉस्टिट्यूशन में लाने और जिगोलो क्लब का सदस्य बनाने के नाम पर ठगी कर रहा था. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले की तस्दीक की और इसके बाद आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल, वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहता था.
दरअसल, वेस्ट दिल्ली पुलिस के साइबर सेल को उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि फ्रेंडशिप और जिगोलो क्लब ज्वाइन कराने के नाम पर एक शख्स ने उससे 11 हजार ऐंठ लिए और उसे क्लब की सदस्यता भी नहीं दिलाई. शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने एक टीम गठित की और मामले की छानबीन शुरू कर दी.
इसी दौरान खुफिया जानकारी और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने बीती 20 अक्टूबर को आरोपी के ठिकानों पर रेड की और आरोपी अंकित कुमार को उत्तम नगर में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. अहम बात ये है कि उसके खिलाफ कई सबूत पुलिस ने मौके से बरामद किए हैं. आरोपी अंकित कुमार बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है.
अंकित की उम्र महज 20 साल है. उसके पास से जो फोन बरामद हुआ है, उससे यह बात पता चली कि वह जिसको भी कॉल करता था. उसकी जानकारी वेबसाइट पर डालता था. इस वेबसाइट के बारे में भी सब जानकारी मिल गई. वह अपने शिकार से बैंक अकाउंट, पेटीएम के माध्यम से पैसे मंगवाता था. साइबर सेल को उसके बैंक के अकाउंट में कुल 23 लाखों रुपये होने का पता चला है.
No comments